
Mi 11 Lite भारत में 22 जून को होगा लॉन्च, जानें इस स्मार्टफोन में क्या कुछ हो सकता है खास
AajTak
Mi 11 Lite को भारत में 22 जून को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग पहले ही की जा चुकी है. मार्च में इसे 5G वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था. हालांकि, भारत में इसके 4G वेरिएंट की ही आने की उम्मीदें हैं.
Mi 11 Lite को भारत में 22 जून को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग पहले ही की जा चुकी है. मार्च में इसे 5G वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था. हालांकि, भारत में इसके 4G वेरिएंट की ही आने की उम्मीदें हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इसके लिए पेज जारी कर दिया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. Xiaomi ने हाल ही में जानकारी दी थी कि भारत में Mi 11 Lite को 22 जून को लॉन्च किया जाएगा. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इसके लिए डेडिकेटेड पेज भी जारी किया गया है. इससे कंफर्म हो गया है कि फोन की बिक्री लॉन्च के बाद यहीं से होगी. साथ ही फ्लिपकार्ट पर कंपनी ने दो वीडियो टीजर्स पर जारी किए हैं. ऐसे में फोन के बैक पैनल को देखा जा सकता है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने बताया है कि ये फोन 10-bit डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 6.8mm थिकनेस और 157 ग्राम वजन के साथ आएगा. इसके अलावा फोन के बारे में यहां और कोई जानकारी नहीं दी गई है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











