
Meta को एक और झटका! EU रेगुलेटर्स ने कहा- Facebook बंद होने से लाइफ शानदार होगी
AajTak
Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल में ही कंपनी ने एक रिपोर्ट में कहा था कि उन्हें नए प्राइवेसी नियमों के कारण यूरोप में कई सेवाएं बंद करनी पड़ सकती हैं. इस पर EU रेगुलेटर्स ने कहा है कि फेसबुक के बिना लाइफ शानदार होगी.
यूरोप में Meta की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है. इस महीने की शुरुआत में Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने सिक्योरिटी और एक्सचेंज कमीशन को एक रिपोर्ट सब्मिट की थी, जिसमें कंपनी ने कहा था कि नए यूजर डेटा नियमों के कारण उन्हें यूरोप में Facebook और Instagram की सर्विसेस बंद करनी पड़ सकती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











