
MCD: मेयर चुनाव में AAP के दो और नॉमिनेशन ने बढ़ाया सस्पेंस, BJP ने बनाया मुद्दा
AajTak
दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अगले साल 6 जनवरी को तय है. AAP ने मेयर के लिए शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी, लेकिन चौंकाते हुए AAP की तरफ से मंगलवार को मेयर और डिप्टी मेयर का एक-एक और नामांकन हो गया है.
दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अब मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर घमासान मच गया है. इस बीच, मंगलवार को आम आदमी पार्टी के फैसले ने चुनावी माहौल में सस्पेंस बढ़ा दिया है. AAP की तरफ से आज दो और कंडीडेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. मेयर के लिए आशु ठाकुर और डिप्टी मेयर के लिए जलज कुमार ने नॉमिनेशन फाइल किया है. इससे पहले सोमवार को शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने नामांकन पत्र जमा किया था. वहीं, बीजेपी की तरफ से मेयर के लिए रेखा गुप्ता और डिप्टी मेयर के लिए कमल बागड़ी मैदान में हैं. AAP की तरफ से दो-दो कंडीडेट उतारे जाने से सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है और सवाल किया है.
दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अगले साल 6 जनवरी को तय है. AAP ने मेयर के लिए शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी, लेकिन चौंकाते हुए AAP की तरफ से मंगलवार को मेयर और डिप्टी मेयर का एक-एक और नामांकन हो गया है. पार्टी से जुड़े एक अनुभवी नेता ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. मेयर को लिए घोषित शैली ओबेरॉय के अलावा चितरंजन पार्क से जीती आशु ठाकुर (Ward No. 171, Chitranjan Park)) ने पर्चा भरा है. डिप्टी मेयर के लिए जलज कुमार (Ward No. 55 –Shalimar Bagh-A) ने पर्चा भरा है.
आशु ठाकुर ने 44 वोटों से जीता काउंसलर का चुनाव
आशु ठाकुर सबसे कम मार्जिन से चुनाव जीती हैं. उन्होंने महज 44 वोटों से चुनाव जीता है. उनके खिलाफ भाजपा की उम्मीदवार कंचन भड़ाना चौधरी, कांग्रेस की उम्मीदवार भावना गुप्ता थीं. चितरंजन पार्क वार्ड ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. वहीं, आम आदमी पार्टी के जलज कुमार ने शालीमार बाग विधानसभा के वार्ड नंबर 55 से जीत हासिल की. ये सामान्य (पुरुष) सीट है. बीजेपी ने सुजीत ठाकुर को और कांग्रेस से उम्मीदवार गोपेश्वर यादव को मैदान में उतारा था.
बीजेपी ने बताया बागी...
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि नगर निगम के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी की ओर से खासकर बहुमत वाले दल से दो लोगों ने महापौर- उप महापौर पद के लिये नामांकन किया है. AAP का कवरिंग प्रत्याशी कहकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश करना हास्यास्पद है. निगम चुनाव में इस तरह कभी कवरिंग प्रत्याशी पर्चा दाखिल नहीं करते. क्योंकि इसमें कोई अलग से नामांकन की जांच नहीं होती. ना कोई नामांकन ठुकराया जाता है. प्रत्याशी जिस वक्त फार्म जमा करता है, तभी सभी जानकारी कॉलम चैक कर निगम सचिवालय नामांकन स्वीकार या अस्वीकार करता है. इस मामले में पहले सभी नामांकन स्वीकार हो चुके हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








