
MCD चुनाव: AIMIM चीफ ओवैसी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, दिल्ली के CM को बताया 'छोटा रिचार्ज'
AajTak
दिल्ली MCD चुनावों में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने 15 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं. ऐसे में एक जनसभा में ओवैसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला. उन्होंने ओवैसी को छोटा रिचार्ज कहा. ओवैसी ने कहा कि केजरीवाल तुमने तब्लीगी जमात को बदनाम किया.
AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की दिल्ली नगर निगम चुनावों में एंट्री हुई है. ओवैसी दिल्ली की अलग-अलग विधानसभा के वार्डों में चुनावी सभा आयोजित कर रहे हैं. इस बार दिल्ली के 15 वार्डों में ओवैसी ने उम्मीदवारों को उतारा है.
एक जनसभा के दौरान औवेसी ने कहा कि मैं गुजरात जाऊं या दिल्ली के सीलमपुर जाऊं. इन इलाकों में ना तो विकास होता है. ना ही स्कूल बनते हैं. साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला. उन्होंने ओवैसी को छोटा रिचार्ज कहा.
'दिल्ली में किसी ने काम नहीं किया'
साथ ही ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस को आपने वोट दिया. आपने उसके बाद आम आदमी पार्टी को वोट दिया. लेकिन किस ने काम किया? ना स्कूल बनाया, ना साफ सफाई हुई. सफाई के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा कि कूड़े की 3 गाड़ियां चलती हैं और 7 पर कब्जा हो गया है.
तब्लीकी जमात को केजरीवाल ने किया बदनाम
इसी सभा के दौरान ओवैसी ने कहा कि केजरीवाल तुमने तब्लीगी जमात को बदनाम किया. कोरोना काल में केजरीवाल ने पूरी दुनिया को बदनाम कर दिया कि कोरोना अगर बढ़ा तो उसकी जिम्मेदार तब्लीगी जमात होगी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










