
MCD चुनावों में केजरीवाल ने अलापा BJP राग, अब खुद चाहते हैं 'डबल इंजन सरकार'
AajTak
AAP प्रमुख केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि आपको डबल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत है. गौर करने वाली बात यह है कि यही केजरीवाल अन्य राज्यों में डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकने की बात करते हैं. कुछ दिन पहले ही केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के गढ़ में कहा था कि इस बार गुजरात को डबल इंजन नहीं चाहिए.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में MCD चुनावों को कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में राज्य में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि वे MCD चुनाव भी जीत सकें. वहीं दूसरी ओर BJP पिछले 15 सालों से MCD में चट्टान की तरह टिकी है. MCD रूपी इस किले को भेदने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही कई लुभावने वादे कर रहे हैं.
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल खुद दिल्ली की जनता के बीच पहुंचे. वहां उन्होंने कहा कि दिल्ली में आपको डबल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत है. केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद नारा होना चाहिए. केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया कि सभी एमडीसी कर्मचारियों को समय पर सैलरी दी जाएगी.
डबल इंजन का विरोध करते आए हैं अरविंद केजरीवाल
गौरतलब है कि यही आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में 'डबल इंजन' सरकार का विरोध करती आई है. दिल्ली MCD चुनावों के अलावा गुजरात में दमखम दिखा रही आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले ही कहा था, 'पूरे देश में बदलाव की आंधी चल रही है. इस बार गुजरात को डबल इंजन नहीं चाहिए, नया इंजन चाहिए. यह डबल इंजन पुराना हो गया है. दोनों इंजन 40-50 साल पुराने हैं.'
खुद को बताया था नया इंजन
ऐसे में केजरीवाल के बयानों में विरोधाभास देखने को मिल रहा है. इसके अलावा पंचायत आजतक के ही मंच पर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के 27 साल के शासन पर कहा था कि एक साल बाद तो पेड़ भी अपने पत्ते बदल लेता है. साथ ही उन्होंने कहा था कि डबल इंजन कोयले का था, वह जंग खा चुका है. हम बिजली वाला नया इंजन हैं. लोग अब नया इंजन चाहते हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










