
MCD की ‘आप’ सरकार की तरफ से बड़ी सौगात, दो महीने में मिलेंगे पांच नए स्कूल
AajTak
दिल्ली की मेयर ने नरेला, बवाना, प्रेम नगर, जनता विहार और विष्णु गार्डन में निगम विद्यालयों के नए बनाए जा रहे भवनों की प्रगति रिपोर्ट मांगी. इनके संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इन स्कूलों का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.
दिल्ली में पांच नये स्कूलों के लिए नई बिल्डिंग का शिलान्यास दिसंबर तक होगा. दिल्ली नगर निगम की ‘आप’ सरकार ने कहा है कि दो महीने के भीतर इन स्कूलों का उद्घाटन होगा. साथ ही पांच स्कूलों के लिए नई बिल्डिंग का शिलान्यास दिसंबर तक हो जाएगा. मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि नरेला, बवाना, प्रेम नगर, जनता विहार और विष्णु गार्डन में दो माह के भीतर स्कूल बनकर तैयार हो जाएंगे. इसके अलावा निगम के स्कूलों में चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों के लिए ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा.
दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने अतिरिक्त आयुक्त विकास त्रिपाठी और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस अवसर पर मेयर ने नरेला, बवाना, प्रेम नगर, जनता विहार और विष्णु गार्डन में निगम विद्यालयों के नए बनाए जा रहे भवनों की प्रगति रिपोर्ट मांगी.
अधिकारियों ने बताया कि इन स्कूलों का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि कक्षा 4 और 5 के लिए ओलंपियाड का आयोजन कराया जाए ताकि निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का अनुभव मिले. नर्सरी कक्षाओं के सुचारू संचालन एवं छोटे बच्चों के बैठने के लिए 1500 मेज एवं 37000 कुर्सियां खरीदने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए.
निगम विद्यालयों में स्थापित किए जायेंगे मियावाकी उद्यान मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निगम विद्यालयों में मियावकी उद्यान स्थापित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में ये उद्यान स्थापित किए जा सकते हैं, उनकी सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए. मियावाकी एक जापानी पद्धति है जिसके अंतर्गत थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पेड़-पौधे लगाए जाते हैं. ऐसे में वे सूर्य की रोशनी प्राप्त करने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं और बहुत तेजी से बढ़ते हैं. मियावाकी पद्धति के माध्यम से कम समय में ही सघन कैनोपी वाले उद्यान विकसित किए जा सकते हैं.
मेयर को बीजेपी पार्षदों का विरोध का सामना करना पड़ा बीजेपी पार्षदों का आरोप है की स्कूल का निर्माण विस्तार BJP के पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता और वर्तमान पार्षद शिखा भारद्वाज ने किया है. दिल्ली की महापौर शैली ओबरॉय बिना स्थानीय पार्षद को बताये Desk लगाने का झूठा दावा करने पहुंची जबकि स्कूल में डेस्क पहले से लगे हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











