
MBA पास युवक कर्ज चुकाने के लिए बना अपराधी, फिरौती के लिए मासूम का अपहरण कर की हत्या
AajTak
झारखंड के कोडरमा का निवासी संजीव पांडा उर्फ संजू सिम्बॉयोसिस से एमबीए करने के बाद बेंगलुरु में नौकरी करता था. उसने शादी, हनीमून और गाड़ी खरीदने के लिए दोस्तों से भारी कर्ज ले रखा था. कोरोना काल में नौकरी चली गई थी और दोस्तों ने कर्ज चुकाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो उसने मकान मालिक के ही बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी.
झारखंड के रांची में कर्ज के बोझ तले दबे एक शख्स ने उस घर के मालिक के बच्चे का ही अपहरण कर लिया, जिस मकान में वह रहता था. फिरौती के लिए अपहरण किया और फिर जब पुलिस सक्रिय हुई, दबाव बढ़ने लगा, तब बच्चे की हत्या भी कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान कोडरमा के रहने वाले संजीव पांडा उर्फ संजू के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि कोडरमा का रहने वाले संजू ने सिम्बॉयोसिस से एमबीए किया था और वह बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी करता था. संजू ने अपनी शादी, हनीमून और गाड़ी खरीदने के लिए बैंक के साथ ही दोस्तों से भी कर्ज ले रखा था. कोरोना महामारी के समय संजू की नौकरी छूट गई और इसके बाद वह रांची आ गया था.
घटना का पर्दाफाश करते हुए रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने दावा किया कि बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू निवासी आठ साल के मासूम शौर्य का अपहरण करने के बाद हत्या की वारदात को उसके करीबी ने ही अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि संजीव पांडा उर्फ संजू नामक शख्स ने फिरौती के लिए शौर्य का अपहरण किया और फिर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कर्ज चुकाने के लिए दोस्त बना रहे थे दबाव
एसएसपी के मुताबिक आरोपी शौर्य के पिता राजू गोप के एदालहातू स्थित घर में अपनी बहन और बहनोई के साथ किराये पर रहता था. उन्होंने इसे लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 3 मार्च को शौर्य के अपहरण की घटना हुई थी. इसके बाद सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में टीम बनाई गई. एसएसपी ने कहा कि इसके कुछ ही दिन बाद नगड़ी के लालगुटवा से बच्चे का शव मिला था.
उन्होंने बताया कि कॉल डंप और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संजू को दबोचा गया. उसके पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गई है. एसएसपी ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी संजू पर बैंक और दोस्तों का भारी कर्ज था जिसे चुकाने को लेकर उसके दोस्त भी दबाव बना रहे थे.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







