
Mayank Yadav: कहां गई मयंक यादव की रफ्तार... कमैबक मैच में नहीं छू पाए 150 KMPH का बैरियर, मेंटर जहीर खान ने कही ये बात
AajTak
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने रविवार को 40 रन देकर 2 विकेट के साथ वापसी की, जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के मुख्य खिलाड़ी रोहित शर्मा (12) और हार्दिक पंड्या (5) को आउट किया.
Mayank Yadav’s bowling speed: दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी की है. पिछले साल अक्टूबर में टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे प्रारूप (टी20) में डेब्यू करने के बाद उन्हें अपनी पीठ और पैर की उंगलियों से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ा था.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के इस तेज गेंदबाज ने रविवार को 40 रन देकर 2 विकेट के साथ वापसी की, जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के मुख्य खिलाड़ी रोहित शर्मा (12) और हार्दिक पंड्या (5) को आउट किया. उन्होंने 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में गेंदबाजी की, जो पिछले 150-155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कम है.
लखनऊ के मेंटोर और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भरोसा जताया कि तेज गेंदबाज मयंक यादव की गेंदबाजी की गति में आईपीएल में अधिक से अधिक मैच खेलने से सुधार होगा.
एलएसजी के मुंबई से 54 रनों से हारने के बाद जहीर ने कहा, ‘इंतजार लंबा था और इतने महीनों के बाद खेल रहे किसी भी व्यक्ति के लिए खेल में वापसी करना हमेशा एक ऐसी बाधा होती है, जिसे गेंदबाज के तौर पर पार करना होता है.’
उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से उसने गेंदबाजी की, मैं उससे खुश हूं. यह महत्वपूर्ण है. उसे खेल में बने रहना था. वह (पूरे) 20 ओवर तक खेल में रहा. उसने 4 ओवर गेंदबाजी की है. उसका प्रदर्शन और बेहतर होने वाला है. जैसे-जैसे वह और खेलेगा, उसकी गति और बेहतर होती जाएगी, मैं इसे इसी तरह देख रहा हूं.’

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












