
May 2024 Vrat Tyohar List: अक्षय तृतीया से बुद्ध पूर्णिमा तक, मई माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
AajTak
मई का महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल और प्रमुख व्रत-त्योहारों के चलते महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस महीने परशुराम जयंती, सीता नवमी, वरुथिनी एकादशी, नरसिंह जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और अक्षय तृतीया जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार आने वाले हैं.
May 2024 Vrat Tyohar List: साल का पांचवां महीना मई आज से शुरू हो चुका है. यह महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल और प्रमुख व्रत-त्योहारों के चलते महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस महीने परशुराम जयंती, सीता नवमी, वरुथिनी एकादशी, नरसिंह जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और अक्षय तृतीया जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार आने वाले हैं. मई का यह महीना देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन के साथ आरंभ हो रहा है. साथ ही, 2 मई से गुरु पंचक भी आरंभ हो रहे हैं, जिसमें 5 दिन तक किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे. आइए इस महीने आने वाले व्रत-त्योहारों की सूची और ग्रहों के राशि परिवर्तन पर एक नजर डालते हैं.
मई में आने वाले व्रत-त्योहार लिस्ट बुधवार, 01 मई 2024- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी शनिवार, 04 मई 2024- वरूथिनी एकादशी व्रत, वल्लभाचार्य जयंती सोमवार, 06 मई 2024- मासिक शिवरात्रि व्रत बुधवार, 08 मई 2024- वैशाख अमावस्या व्रत शुक्रवार, 10 मई 2024- परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, रोहिणी व्रत शनिवार, 11 मई 2024- विनायक चतुर्थी व्रत रविवार, 12 मई 2024- शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, मातृ दिवस सोमवार, 13 मई 2024- स्कंद षष्ठी व्रत मंगलवार, 14 मई 2024- गंगा सप्तमी व्रत, वृषभ संक्रांति बुधवार, 15 मई 2024- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, बगलामुखी जयंती बृहस्पतिवार, 16 मई 2024- सीता नवमी रविवार, 19 मई 2024- मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी सोमवार, 20 मई 2024- मासिक प्रदोष व्रत मंगलवार, 21 मई 2024- नरसिंह जयंती गुरुवार, 23 मई 2024- बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत शुक्रवार, 24 मई 2024- नारद जयंती, ज्येष्ठ माह प्रारंभ रविवार, 26 मई 2024- एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत गुरुवार, 30 मई 2024- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
मई माह के गोचर बुधवार, 01 मई 2024- बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर शुक्रवार, 03 मई 2024- बृहस्पति वृषभ राशि में अस्त शुक्रवार, 10 मई 2024- बुध का मेष राशि में गोचर मंगलवार, 14 मई 2024- सूर्य का वृषभ राशि में गोचर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












