
Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या पर कल बस इतने बजे तक ही रहेगा स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, जान लें वरना हो जाएगा मिस
AajTak
हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है. इस दिन स्नान और दान करना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. मौनी अमावस्या के दिन पितरों के नाम तर्पण करने से उन्हें तृप्ति मिलती है और वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं, साथ ही इस दिन दान करने से कुंडली में मौजूद किसी भी प्रकार के दोष से मुक्ति पाई जा सकती है.
Mauni Amavasya 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या होती है. मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. मौनी अमावस्या सभी अमावस्याओं में काफी महत्वपूर्ण होती है. हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व होता है. इस महीने में स्नान, दान किया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चाना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. इस साल मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022 को है. अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या और मंगलवार को पड़ने के कारण इसे भौमी अमावस्या भी कहा जाता है. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त, इस दिन बनने वाला शुभ योग और महत्व.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












