
'Matchmaker' ने लगाई दुल्हनों की रेट लिस्ट, लिखा- आज्ञाकारी हैं ये
AajTak
चीन के एक व्लॉगर को मैचमेकिंग की आड़ में विकलांग महिलाओं की तस्करी के आरोप मे हिरासत में लिया गया है. एक व्यक्ति ने वीबो पर युन्नान पुलिस के टैग करते हुए इसकी शिकायत की, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया.
चीन में पुलिस ने एक व्लॉगर को इस आरोप के बीच हिरासत में लिया है कि वह मैचमेकिंग सर्विस की आड़ में विकलांग महिलाओं को नीलामी के लिए रखता था. कै गे, नेशनल मैचमेकिंग के नाम से जाना जाने वाला व्लॉगर दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत से है और उसके 143,000 ऑनलाइन फॉलोअर्स हैं. अपनी प्रोफ़ाइल पर, वह खुद को एक मैरिज मैच मेकर बताता है.
लेकिन हाल में वह तब चर्चा में आ गया जब उसने एक पोस्ट में शादी की इच्छुक विकलांग महिलाओं के बारे में जानकारी शेयर की. हैरानी की बात है कि उनकी विकलांगताओं और पर्सनालिटी के डिस्क्रिप्शन के साथ उसने वीडियो में दुल्हन की रेट तक लिखे हुए थे.
विकलांग महिला की नीलामी- ये आज्ञाकारी है जैसे एक वीडियो में उसने एक 21 साल की ग्रामीण लड़की को बौद्धिक रूप से विकलांग दिखाते हुए लिखा था- ये आज्ञाकारी है और ठीक ठाक जीवन जीने में सक्षम है. उन्होंने इस महिला के लिए "दुल्हन की कीमत 188,000 युआन (US$25,000- 20.57 लाख रुपये)" रखी थी. एक अन्य वीडियो में बोलने में असमर्थ एक महिला को दिखाया गया है, जिसे "24 वर्ष की, सामान्य मस्तिष्क वाली अविवाहित" बताया गया, और उस दुल्हन की कीमत 160,000 युआन (18.23 लाख) रखी गई थी.
कई जगह लड़के वाले देते हैं आर्थिक मुआवजा अन्य विशिष्ट विकलांग महिलाओं के लिए दुल्हन की कीमत 60,000 से लेकर 120,000 युआन से अधिक थी. कीमतें चीन के कई हिस्सों के अनुरूप हैं, जो आम तौर पर दस से सैकड़ों हजारों युआन तक लिखी गई हैं और कुछ असाधारण मामलों में ये लाखों तक हैं. हालांकि कई जगह दुल्हन की कीमत लगाने की इस परंपरा को शादी करने वाले दो परिवारों के बीच एक सद्भावना संकेत के रूप में देखा जाता है, क्योंकि दूल्हे का परिवार अक्सर दुल्हन के परिवार को आर्थिक रूप से मुआवजा देता है.
देनी होगी एडीश्नल इंट्रोडक्शन फीस जिमू न्यूज़ के अनुसार, व्लॉगर ने पहले दावा किया था कि व्लॉग एक लीगल मैचमेकिंग सर्विस है, और कहा था कि इंटरेस्टेड लोग ऑफ़लाइन मैचमेकिंग एजेंसी पर जा सकते हैं. इन विकलांग दुल्हनों के लिए, लड़के के माता-पिता को हमसे संपर्क करना होगा. सारा प्रोसीजर लीगल है, जिसमें माता-पिता के साथ मीटिंग और लीगल एग्रीमेंट शामिल है. दुल्हन की कीमत का भुगतान करने के बाद, 20,000 युआन का एडीश्नल इंट्रोडक्शन फीस देना आवश्यक है. फिर आप दुल्हन को अपने साथ ले जा सकते हैं. कै गे ने कहा- पहले शादी करने और बाद में डेटिंग करने की सलाह दी जाती है.
ऑनलाइन डाउनलोड की थी महिलाओं की तस्वीरें

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











