
Maruti Suzuki की कारों पर 40,000 से ज्यादा का डिस्काउंट, सबसे सस्ती कार पर बचाएं इतने रुपये!
AajTak
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India अपने Arena और Nexa दोनों डीलरशिप पर इस महीने बंपर डिस्काउंट दे रही है. कई कारों पर ये डिस्काउंट 40,000 रुपये से ज्यादा है. जबकि कंपनी की सबसे सस्ती कार पर भी ढेरों रुपये की बचत हो रही है.
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India अपने Arena और Nexa दोनों डीलरशिप पर इस महीने बंपर डिस्काउंट दे रही है. कई कारों पर ये डिस्काउंट 40,000 रुपये से ज्यादा है. जबकि कंपनी की सबसे सस्ती कार पर भी ढेरों रुपये की बचत हो रही है. कंपनी की सबसे सस्ती कार Maruti Alto 800 पर जून में कुल 38,000 रुपये का बेनेफिट मिल रहा है. इसमें पेट्रोल मॉडल पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, सीएनजी मॉडल पर 15,000 का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. Maruti की ही दूसरी छोटी कार S-Presso पर भी जून में 38,000 रुपये तक का बेनेफिट मिल रहा है. Maruti S-Presso कंपनी की 4 लाख से सस्ती कार है. इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम प्राइस 3,78,000 रुपये से शुरू होती. जबकि Alto 800 मारुति की 3 लाख से कम की कार है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












