
Maruti Fronx Launch: जबरदस्त सेफ्टी... एडवांस फीचर्स और शानदार माइलेज! लॉन्च हुई ये किफायती SUV, कीमत है इतनी
AajTak
Maruti Fronx को कुल दो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है. इस एसयूवी को कंपनी अपने प्रीमियम NEXA डीलरशिप से बेच रही है. कुल 5 वेरिएंट्स में आने वाली इस एसयूवी की बुकिंग बीते ऑटो एक्सपो के दौरान ही शुरु कर दी गई थी.
Maruti Fronx Launched: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आखिरकार घरेलू बाजार में अपनी सबसे किफायती एसयूवी Maruti Fronx को लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस एसयूवी की शुरुआती कीमत महज 7.46 लाख रुपये तय की गई है, जो कि टॉप मॉडल के लिए 13.13 लाख रुपये तक जाती है. बाजार में ये कार मुख्य रूप से टाटा की बेस्ट सेलिंग एसयूवी Tata Nexon को टक्कर देगी. कंपनी इस एसयूवी की बिक्री अपने प्रीमियम NEXA डीलरशिप से कर रही है. इसकी बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है.
बता दें कि, मारुति सुजुकी ने बीते ऑटो एक्सपो के दौरान अपनी Maruti Fronx को प्रदर्शित किया था, उसी दौरान इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी. ग्राहकों को लंबे समय से इस एसयूवी का इंतजार था. कंपनी ने इस एसयूवी को कुल 5 वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा प्लस, जेटा और अल्फा शामिल हैं.
पावर और परफॉर्मेंस: नई Maruti Fronx को कंपनी दो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है. ये 1.0 टर्बो-पेट्रोल और 1.2 पेट्रोल इंजन के साथ आ रही है इसे ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा रहा है. इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 100 PS की पावर और 147Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं नेचुरल एस्पिरेटेड K-सीरीज इंजन 89.73 PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस एसयूवी को 5-स्पीड मैनुअल, ऑटोमेटिक और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा.Maruti Fronx के वेरिएंट्स और कीमत:
जबरदस्त है माइलेज:
इसका 1.2 लीटर पेट्रोल वेरिएंट 21.79 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देगा. वहीं इसका 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 21.5 किलोमीटर प्रतिलीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 20.01 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देगा.
इन फीचर्स से लैस है SUV:

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











