
Maruti ने दिया तगड़ा झटका! जनवरी से कार खरीदना पड़ेगा महंगा, जानिए क्या है वजह
AajTak
Maruti Suzuki ने कमोडिटी कॉस्ट और लागत मूल्य बढ़ने का हवाला देते हुए अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है. मारुति सुजुकी के अलावा ऑडी ने भी हाल ही में घोषणा की थी कि, वो जनवरी से अपने वाहनों की कीमत बढ़ाएगा.
Maruti Suzuki Price Hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने साल के जाते-जाते एक तगड़ा झटका दिया है. मारुति सुजुकी ने घोषणा की है कि वह अपनी कारों की कीमतें बढ़ाएगी जो 1 जनवरी 2024 से लागू होगी. एक प्रेस विज्ञप्ति में, मारुति सुजुकी ने कहा कि कमोडिटी प्राइज और लागत मूल्य बढ़ने के कारण कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है.
कंपनी ने आगे कहा कि लागत कम करने और कीमतों में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए किए गए प्रयास के बावजूद ग्राहकों को कुछ कारों की खरीदारी में प्राइस हाइक का भार उठाना पड़ सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि, मारुति के सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि, कार निर्माता ने अभी तक अपने मॉडलों पर सटीक बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है.
कीमतों में बढ़ोतरी सभी मॉडलों में अलग-अलग होने की उम्मीद है. Maruti Suzuki ने आखिरी बार 1 अप्रैल, 2023 को अपने सभी कारों की कीमतों में 0.8% की बढ़ोतरी की थी. मारुति सुजुकी के अलावा कुछ अन्य वाहन निर्माता कंपनियां भी प्राइस हाइक का ऐलान कर चुकी है, हाल ही में जर्मन लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया था.
ऑडी ने बढ़ते इनपुट कॉस्ट और परिचालन लागत का हवाला देते हुए कहा था कि वह जनवरी 2024 से भारत में अपने वाहनों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करेगी. ऑडी इंडिया ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगी और सभी मॉडल रेंज में होगी.
साल के अंत में प्राइस हाइक का ऐलान करना एक सामान्य प्रक्रिया है, आमतौर पर हर साल वाहन निर्माता कंपनियां नए साल के शुरुआत से पहले अपने वाहनों की कीमत को अपडेट करते हैं. हालांकि ये इजाफा बहुत ही न्यूनतम होता है और आमतौर पर मारुति सुजुकी जैसे ब्रांड्स की कारों की कीमत में तकरीबन 20 हजार रुपये तक का इजाफा देखने को मिलता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा मारुति सुजुकी इस बार कारों की कीमत में कितनी बढ़ोतरी करती है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










