
Mars transit in Capricorn 2022: इस तारीख को शनि के साथ आ रहे मंगल, 5 राशि के जातक रहें सावधान
AajTak
Mars transit in Capricorn 2022: मंगल ग्रह को राशि चक्र चौथा स्थान प्राप्त है. ज्योतिष में मंगल ग्रह का संबंध लाल रंग से जोड़कर देखा जाता है जो अग्नि और क्रोध का प्रतीक है. मंगल जल्द ही राशि परिवर्तन कर उच्च राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां शनि देव पहले से ही मौजूद हैं. ऐसे में मंगल और शनि की मकर राशि में हो रही युति 5 राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं मानी जा रही है. ज्योतिष में मंगल को क्रूर और शनि को पाप ग्रह कहा गया है.
Mangal Goachar 2022: मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही शनि देव मौजूद हैं. ज्योतिष में मंगल का राशि परिवर्तन बड़ा ही महत्वपूर्ण माना गया है. मकर राशि मंगल ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है. ऐसे में इस राशि में मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में रहने वाला है. इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन में बेहद ही चमत्कारी नतीजे लेकर आएगा. मकर राशि में मंगल की शनि के साथ युति भी होगी. हालांकि मंगल और शनि की युति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है. इस युति के प्रभाव से कुछ गंभीर समस्याएं, दुर्घटनाएं और सर्जरी आदि होने की आशंका है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












