
March 2026 Vrat Tyohar 2026: होली से चैत्र नवरात्र तक, मार्च में आने वाले हैं ये बड़े व्रत त्योहार
AajTak
मार्च के महीने में एक के बाद एक कई बड़े व्रत-त्योहारों की दस्तक होगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्च में होली, रंग पंचमी, चैत्र नवरात्र, कामदा एकादशी और महावीर जयंती जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. साथ ही 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी रहेगा.
March 2026 Vrat Tyohar 2026: मार्च का महीना शुरू होने में अब थोड़ा ही समय बाकी रह गया है. यह महीना व्रत-त्योहारों के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है. हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च में होली, रंग पंचमी, चैत्र नवरात्र, कामदा एकादशी और महावीर जयंती जैसे कई बड़ व्रत-त्योहार आने वाले हैं. साथ ही, 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा. यह चंद्र ग्रहण होलिका दहन के संयोग में लगने वाला है. आइए इस महीने आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट देखते हैं.
मार्च 2026 में आने वाले व्रत-त्योहार रविवार, 1 मार्च 2026- प्रदोष व्रत सोमवार, 2 मार्च 2026- फाल्गुन चौमासी चौदस मंगलवार, 3 मार्च 2026- होलिका दहन (छोटा होली), वसंत पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा बुधवार, 4 मार्च 2026- होली, हिंदू नववर्ष का आरंभ गुरुवार, 5 मार्च 2026- भाई दूज शुक्रवार, 6 मार्च 2026- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी रविवार, 8 मार्च 2026- रंग पंचमी मंगलवार, 10 मार्च 2026- शीतला सप्तमी बुधवार, 11 मार्च 2026- शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक) रविवार, 15 मार्च 2026- कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति सोमवार, 16 मार्च 2026- प्रदोष व्रत मंगलवार, 17 मार्च 2026- मासिक शिवरात्रि बुधवार, 18 मार्च 2026- दर्शा अमावस्या गुरुवार, 19 मार्च 2026- गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि आरंभ शुक्रवार, 20 मार्च 2026- झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन शनिवार, 21 मार्च 2026- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर रविवार, 22 मार्च 2026- वासुदेव चतुर्थी सोमवार, 23 मार्च 2026- लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई मंगलवार, 24 मार्च 2026- संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ गुरुवार, 26 मार्च 2026- राम नवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी शुक्रवार, 27 मार्च 2026- राम नवमी, स्वामीनारायण जयंती रविवार, 29 मार्च 2026- कामदा एकादशी, वामन द्वादशी सोमवार, 30 मार्च 2026- प्रदोष व्रत (शुक्ल) मंगलवार, 31 मार्च 2026- महावीर जयंती

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












