
March 2025 Vrat Tyohar List: होली से चैत्र नवरात्रि तक, मार्च में आएंगे ये सभी बड़े पर्व-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
March 2025 Vrat Tyohar List: मार्च का महीना आज से शुरू हो चुका है. इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार आने वाले हैं और साथ में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है. तो आइए जानते हैं पूरी लिस्ट.
March 2025 Vrat Tyohar List: आज से मार्च 2025 का महीना शुरू हो चुका है और हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्च का यह महीना बहुत ही खास माना जा रहा है. इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार जिसमें होली, फुलैरा दूज, फाल्गुन पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती, सूर्य ग्रहण शामिल हैं. वहीं, इस महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर और राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है. आइए जानते हैं कि इस महीने में कौन से बड़े व्रत-त्योहार आने वाले हैं.
मार्च 2025 व्रत-त्योहार की लिस्ट
1 मार्च 2025- फुलैरा दूज 3 मार्च 2025- विनायक चतुर्थी 7 मार्च 2025- मासिक दुर्गाष्टमी 10 मार्च 2025- आमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी 11 मार्च 2025- प्रदोष व्रत 13 मार्च 2025- छोटी होली, होलिका दहन, 14 मार्च 2025- होली, चंद्रग्रहण, मीन संक्रांति, फाल्गुन पूर्णिमा 15 मार्च 2025- चैत्र मास प्रारंभ 16 मार्च 2025- भाई दूज 17 मार्च 2025- भालचद्र संकष्टी चतुर्थी 19 मार्च 2025- रंग पंचमी 21 मार्च 2025- शीतला सप्तमी 22 मार्च 2025- शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी 25 मार्च 2025- पापमोचिनी एकादशी 27 मार्च 2025- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि 29 मार्च 2025- सूर्य ग्रहण, चैत्र अमावस्या 30 मार्च 2025- गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि 31 मार्च 2025- गणगौर
मार्च 2025 ग्रह गोचर
02 मार्च 2025- शुक्र मीन राशि में वक्री 14 मार्च 2025- सूर्य का मीन राशि में गोचर 15 मार्च 2025- बुध मीन राशि में वक्री 17 मार्च 2025- बुध मीन राशि में अस्त 17 मार्च 2025- शुक्र का मीन राशि में उदय 18 मार्च 2025- शुक्र मीन राशि में अस्त 29 मार्च 2025- शनि का मीन राशि में गोचर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











