
Manipur School Reopen: मणिपुर में हिंसा के बीच आज से खुले कक्षा 8वीं तक के स्कूल
AajTak
Manipur School Reopen: मणिपुर में अभी भी हिंसा पूरी तरह शांत नहीं हुई हैं. मंगलवार को भी थौबल जिले में संघर्ष देखने को मिला. यहां भीड़ ने इंडियन रिजर्व फोर्स (IRF) के एक कैंप से हथियार लूटने की कोशिश की जिसमें सुरक्षाकर्मियों द्वारा हवाई फायरिंग में एक 27 वर्षीय युवक की मौत भी हो गई.
Manipur School Reopen: मणिपुर में आज 05 जुलाई से कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल खुल गए हैं. शिक्षा विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया था कि राज्य में 03 मई से जातीय संघर्ष के चलते बंद हुए स्कूल 05 जुलाई से खोले जाएंगे. हालांकि सोमवार को राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी. अधिकारी ने कहा है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
स्कूली शिक्षा के निदेशक एल नंदकुमार सिंह ने अपने आदेश में कहा, 'इस संबंध में जारी किए गए सभी आदेशों के अधिक्रमण में, राज्य के सभी स्कूलों के लिए कक्षा 1 से 8 तक की सामान्य कक्षाएं 05 जुलाई, 2023 से फिर से शुरू होंगी. शिक्षा-स्कूल विभाग, मणिपुर के तहत सभी क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे सभी संबंधितों को सूचित करें और तदनुसार आवश्यक कार्रवाई करें.'
बता दें कि राज्य लंबे समय से हिंसा की चपेट में है. मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा के चलते 03 मई से लेकर अब तक कम से कम 120 लोग मारे जा चुके हैं, 300 से अधिक घायल हुए हैं और लगभग 40,000 लोग विस्थापित हुए हैं.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मणिपुर के अनुसार, राज्य में लगभग 1,110 स्कूल हैं. इनमें से 643 प्राइवेट स्कूल, 384 सरकारी स्कूल और 83 सहायता प्राप्त स्कूल शामिल हैं. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि पहाड़ी और घाटी के जिलों में स्थापित बंकरों को हटा दिया जाएगा. वहीं मैतेई और कुकी दोनों किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अतिरिक्त राज्य बल तैनात किए गए हैं ताकि कृषि गतिविधियां शुरू हो सकें.
बता दें कि राज्य में अभी भी हिंसा पूरी तरह शांत नहीं हुई हैं. मंगलवार को भी थौबल जिले में संघर्ष देखने को मिला. यहां भीड़ ने इंडियन रिजर्व फोर्स (IRF) के एक कैंप से हथियार लूटने की कोशिश की जिसमें सुरक्षाकर्मियों द्वारा हवाई फायरिंग में एक 27 वर्षीय युवक की मौत भी हो गई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











