
Manabadi TS SSC Results 2024 Out: तेलंगाना 10वीं बोर्ड में 91.31% छात्र पास, लड़कियां रहीं अव्वल, 3927 स्कूलों में 100% पास
AajTak
Manabadi TS SSC Results 2024 Out: तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए गए हैं. इस साल 3927 स्कूलों ने 100 प्रतिशत पास ग्रेड हासिल किया, और छह स्कूलों में एक भी स्टूडेंट पास नहीं हुआ. छात्र, तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in और results.bsetelangana.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Manabadi TS SSC Results 2024 Declared: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ने एसएससी (SSC 10th Result 2024) जारी कर दिया है. इस साल कुल 4,94,207 छात्र टीएस एसएससी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से कुल 4,51,272 छात्र यानी 91.31 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. लड़कियों का पास प्रतिशत 93.23% रहा है, जबकि लड़कों का प्रतिशत 89.42% रहा है. जोकि 3.81 प्रतिशत अधिक है.
3927 स्कूलों में 100% हुए पास तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए गए हैं. इस साल 3927 स्कूलों ने 100 प्रतिशत पास ग्रेड हासिल किया, और छह स्कूलों में एक भी स्टूडेंट पास नहीं हुआ.
सबसे अच्छा रहा निर्मल जिले का पास प्रतिशत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला निर्मल है, जिसने 99.05 पास प्रतिशत प्राप्त किया, जिसमें कुल 8908 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 8823 छात्रों ने परीक्षा पास की है. इसके बाद सिद्दीपेट (98.65%) और राजन्ना सिरसिला (98.27%) रहे हैं. विकाराबाद जिले में सबसे कम पास प्रतिशत 65.1% दर्ज किया गया.
कहां चेक करें 10वीं बोर्ड रिजल्ट जो छात्र मार्च-अप्रैल 2024 में आयोजित हुई तेलंगाना बोर्ड एसएससी 10वीं परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in और results.bsetelangana.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
How to check TS 10th Results 2024 scores: यहां देखें तरीका स्टेप 1: सबसे पहले तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.bse.telangana.gov.in और results.bsetelangana.org पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर 'TS SSC result 2024' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: अब अपना हॉल टिकट नंबर, सब्जेक्ट और जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें. स्टेप 4: अब सबमिट पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. स्टेप 5: इसे चेक और आगे के लिए डाउनलोड करें.
TS SSC Class 10th March Result 2024 Direct Link

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







