
Malegaon blast case: मालेगांव धमाका मामले का 19वां गवाह भी बयान से मुकर गया
AajTak
मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में कोर्ट में लगातार सुनवाई जारी है, लेकिन पिछले कुछ समय से इस केस से जुड़े तमाम गवाह लगातार पलटते जा रहे हैं. कोर्ट में जब गवाह नंबर 243 को पेश किया गया तो उसने आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया.
2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले की गुरुवार को सुनवाई हुई. इस मामले में एक पूर्व सैन्यकर्मी को गवाही के लिए बुलाया गया लेकिन वह भी अपने बयान से मुकर गया. मालूम हो कि वह इस मामले का ऐसा 19वां गवाह है, जो अपने बयान से पलट गया है. मामले की सुनवाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के न्यायाधीश पीआर सित्रे दैनिक आधार पर कर रहे हैं. एनआईए इस मामले में 235 लोगों की कोर्ट में गवाही दिलवा चुकी है.
आरोपियों को पहचानने से किया इनकार मामले में सुनवाई के दौरान गवाह ने कहा कि वह केवल लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को पहचानता है. अदालत में मौजूद आरोपियों में पुरोहित भी थे. गवाह ने कहा कि वह अन्य किसी आरोपी को नहीं जानता और ना ही कभी उनसे मिला.
गवाह बोला-याद नहीं क्या बयान दिया था गवाह ने यह भी कहा कि उसने कभी भी दक्षिणपंथी समूह ‘अभिनव भारत’ की किसी भी बैठक में भाग नहीं लिया. गवाह ने कहा कि उसे नहीं याद है कि उसने इसके पहले जांच एजेंसियों से क्या कहा था. आतंकवाद रोधी दल (एटीएस) और एनआईए ने बाद में इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी. अभियोजन पक्ष के अनुरोध पर अदालत ने घोषित कर दिया कि गवाह मुकरा गया है.
गवाह ने यह दर्ज कराए थे बयान 27 दिसंबर 2008 को महाराष्ट्र एटीएस के सामने गवाह ने बयान दर्ज कराते हुए कहा था कि वह आरोपी व्यक्तियों की दो बैठकों में शामिल हुआ था. एक बैठक जनवरी 2008 में भोपाल में और दूसरी उसी साल अप्रैल में नई दिल्ली में हुई थी. एटीएस के अनुसार हमले की योजना बनाने के लिए अभिनव भारत समूह के सदस्यों द्वारा बैठकें आयोजित की गई थीं.
हेमंत करकरे ने किया था प्रताड़ित: गवाह सुनवाई के दौरान गवाह ने शिकायत की कि उसे महाराष्ट्र एटीएस, विशेष रूप से तत्कालीन प्रमुख हेमंत करकरे द्वारा प्रताड़ित किया गया था. इसके बाद अभियोजन पक्ष ने आरोपी को मुजरिम घोषित कर दिया था.
मामले में इन्हें बनाया गया है आरोपी मामले के आरोपियों में बीजेपी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, मेजर रमेश उपाध्याय (सेवानिवृत्त), अजय रहीरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल हैं, जो जमानत पर बाहर हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






