
Makar Sankranti 2022: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
AajTak
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान, दान, जाप करने का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं. सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में अपनी यात्रा आरंभ करते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. इस बार मकर संक्रांति की तिथियों को लेकर उलझन है. आइये जानते हैं कि 14 या 15 जनवरी मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी ?
Makar Sankranti 2022 Date: मकर संक्रांति पर इस बार दो तिथियों को लेकर लोग उलझन में हैं. हालांकि संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर मकर राशि में पहुंचते हैं. इस बार सूर्य देव 14 जनवरी की दोपहर 2 बजकर 27 मिनट पर गोचर कर रहें हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य अस्त से पहले यदि मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे, तो इसी दिन पुण्यकाल रहेगा. 16 घटी पहले और 16 घटी बाद का पुण्यकाल विशेष महत्व रखता है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












