
Mainpuri Bypoll: इटावा रेलवे इंक्वायरी के माइक से लगे 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे, लोगों ने जताया विरोध
AajTak
इटावा रेलवे स्टेशन की इंक्वायरी से 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए गए. ऐसे नारे 15-20 बार लगाए गए, जिसे सुन स्टेशन पर मौजूद लोग हैरान हो गए. कुछ लोगों ने इस बात का विरोध किया. वहीं, जब इस संबंध में इंक्वायरी कर्मचारी से जानकारी मांगी गई तो वह माफी मांगने लगा.
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है. सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. चुनाव को लेकर प्रचार किया जा रहा है. डिंपल यादव के प्रचार को लेकर इटावा में गुरुवार रात को हंगामा मच गया.
जानकारी के मुताबिक, इटावा रेलवे स्टेशन के रेलवे इंक्वायरी से 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए गए. 15-20 बार लगाए गए इन नारों को सुन स्टेशन पर मौजूद हर व्यक्ति हैरान हो गया. फिर पता चला कि कुछ अराजक तत्व रेलवे इंक्वायरी ऑफिस में जबरन घुस आए थे और उन्होंने 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए. घटना को लेकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है.
बताया गया कि इटावा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात इंक्वायरी अनाउंसमेंट से ट्रेनों की जानकारी की जगह 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे सुनाई दिए. नारों को सुन स्टेशन पर मौजूद हर व्यक्ति हैरान हो गए.
देखें वीडियो...
स्टेशन पर मौजूद यात्री लाल बाबा ने बताया कि वह गाड़ी के अनाउंसमेंट को सुनने के लिए बैठे हुए थे. तभी अचानक से 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारों की आवाज माइक से सुनाई देने लगी. कई बार डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए. मैं किसी का समर्थक नहीं हूं मेरे लिए सभी बराबर हैं. लेकिन जब मुझे पता चला कि रेलवे इंक्वायरी से नारे लगाए गए तो मैंने इसका विरोध किया. क्योंकि सरकारी मशीनों का ऐसा उपयोग करना बहुत ही ज्यादा गलत है.
देखें वीडियो...

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










