
Maiden Pharma पर बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार ने कफ सिरप के उत्पादन पर लगाई रोक
AajTak
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भारत की कंपनियों की चार कफ सिरप जानलेवा घोषित किया है. ये कफ सिरप हरियाणा की मेडेन फार्मास्यूटिकल कंपनी के थे. WHO के अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोनीपत में मेडेन फार्मास्यूटिकल कंपनी पहुंची. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कंपनी में जांच की थी.
हरियाणा सरकार ने Maiden Pharma कंपनी के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है. हरियाणा स्टेट ड्रग अथॉरिटी को सोनीपत में स्थित Maiden Pharma कंपनी के कामकाज में कई गड़बड़ियां मिली थीं. इसके बाद हरियाणा सरकार ने यह कदम उठाया.
इससे पहले वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भारत की कंपनियों की चार कफ सिरप जानलेवा घोषित किया है. ये कफ सिरप हरियाणा की मेडेन फार्मास्यूटिकल कंपनी के थे. WHO के अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोनीपत में मेडेन फार्मास्यूटिकल कंपनी पहुंची. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कंपनी में जांच की थी.
जांच के दौरान अधिकारियों को सोनीपत स्थित कंपनी में 12 गड़बड़ियां मिली हैं. बताया जा रहा है कि सिरप के निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले रॉ मटेरियल की क्वालिटी टेस्टिंग नहीं की जा रही है. हरियाणा स्टेट ड्रग अथॉरिटी ने कंपनी को 7 दिन में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. इसमें पूछा गया है कि उनका लाइसेंस क्यों न निरस्त किया जाए.
स्टेट ड्रग अथॉरिटी ने नोटिस में कहा कि मेडेन फार्मास्युटिकल्स ने चार कफ सिरप के लिए प्रक्रिया सत्यापन नहीं किया है. इतना ही नहीं रिपोर्ट में बैच नंबर, उत्पाद की शेल्फ लाइफ और उनके रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. स्टेट ड्रग अथॉरिटी के मुताबिक, अगर कंपनी 7 दिन में नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो कार्रवाई की जाएगी.
हरियाणा सरकार ने कफ सिरप के उत्पादन पर रोक लगा दी है. गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि WHO ने जिन कफ सिरप पर सवाल उठाए हैं, उनके सैंपल सेंट्रल ड्रग लैब कोलकाता में भेजे गए हैं. अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
क्या है मामला?

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










