
Mahindra XUV700 waiting period: महिंद्रा एक्सयूवी700 के लिए करना होगा बस इतना इंतजार, वेटिंग पीरियड घटा
AajTak
XUV700 waiting period: अब इस एसयूवी के लिए ग्राहकों को 75 सप्ताह का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसका वेटिंग पीरियड कम होकर 71 सप्ताह पर आ गया है. हालांकि अभी भी महिंद्रा के सामने XUV700 की 75 हजार यूनिट का बैकलॉग है.
महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई एसयूवी Mahindra XUV700 को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. दूसरी ओर ऑटो सेक्टर का चिप शॉर्टेज (Chip Shortage) और कोरोना के कारण सप्लाई चेन की दिक्कतों से बुरा हाल है. इन कारणों से Mahindra XUV700 का वेटिंग पीरियड डेढ़ साल से भी अधिक हो गया था. इस एसयूवी को खरीदने की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है. कंपनी चुनौतियों को दूर करते हुए XUV700 का वेटिंग पीरियड कम करने में सफल रही है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












