
Mahindra Scorpio N को बंपर रिस्पॉन्स, केवल 30 मिनट में 1 लाख बुकिंग
AajTak
महिंद्रा की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक स्कॉर्पियो के नए वैरिएंट को मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. स्कॉर्पियो-एन वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और टॉप-टियर स्कॉर्पियो-एन वेरिएंट की कीमत 21.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने आज से अपनी नई स्कॉर्पियो (New Scorpio-N) की बुकिंग शुरू कर दी है और पहले दिन ही इस एसयूवी (SUV) ने जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया. बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट में ही 1,00,000 स्कॉर्पियो एन बुक हो गई. आज सुबह 11 बजे स्कॉर्पियो एन के लिए बुकिंग की शुरुआत हुई थी. नई स्कॉर्पियों की बुकिंग के लिए टोकन अमाउंट 21,000 रुपये रखा गया है. पहले एक मिनट में ही 25 हजार स्कॉर्पियो एन की बुकिंग हो गई थी.
कितनी है कीमत
महिंद्रा की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक स्कॉर्पियो के नए वैरिएंट को मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. स्कॉर्पियो-एन वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और टॉप-टियर स्कॉर्पियो-एन वेरिएंट की कीमत 21.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. नई स्कॉर्पियो को ऑनलाइन बुक भी किया जा सकता है.
कब शुरू होगी डिलीवरी
स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी 26 सितंबर, 2022 से शुरू होगी. दिसंबर 2022 तक स्कॉर्पियो-एन की 20,000 से अधिक यूनिट की डिलीवरी की योजना है. इसमें कंपनी Z8L ट्रिम को प्राथमिकता देगी. महिंद्रा अगस्त 2022 के अंत तक ग्राहकों को उनकी डिलीवरी की तारीख के बारे में जानकारी देगी.
टचस्क्रीन सिस्टम

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










