
Mahindra Scorpio Launch: इंतजार खत्म, आज गांव से लेकर शहर तक धूम मचाने आ रही है Big Daddy of SUVs
AajTak
Mahindra Scorpio: डिजाइन के मामले में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो पुरानी वाली से पूरी तरह अलग होगी. इसके फ्रंट लुक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी टच दिया गया है. वहीं डीआरएल और हेडलैंप के पास क्रोम फिनिश है तो इसका ग्रिल डिजाइन भी बदला गया है.
गांव से लेकर शहरों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा की जिस नई एसयूवी का इंतजार लंबे समय से लोग कर रहे हैं, अब वो इंतजार खत्म हो गया है. जी हां, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की लॉन्चिंग (Mahindra Scorpio N Launch) आज ही है, और दोपहर तक इसकी कीमत भी सामने आ जाएगी. हालांकि अभी तक इस गाड़ी से जुड़ी कई डिटेल लोगों के सामने आ चुकी है और कंपनी का कहना है कि मार्केट में जितनी भी एसयूवी हैं ये उनकी 'बाप' (Big Daddy of SUVs) है.
नई स्कॉर्पियो के होंगे 5 ट्रिम्स
यूं तो इस एसयूवी के फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां लोगों को पहले से पता हैं, लेकिन यहां हम आपको बता दें कि महिंद्रा की ये एसयूवी 5 ट्रिम्स Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में लॉन्च होगी. अभी अनुमान है कि कंपनी इसकी शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये रख सकती है.
इन गाड़ियों को देगी जबरदस्त टक्कर
बाजार में लॉन्च होने से पहले ही लोगों के बीच New Mahindra Scorpio N को लेकर कौतूहल है. यहां हम आपको बता दें कि ये गाड़ी आते ही Tata Harrier, Tata Safari, Hyundai Creta और Hyundai Alcazar को टक्कर देने वाली है. कंपनी की कोशिश है कि नई स्कॉर्पियो मार्केट में मिड-रेंज की एसयूवी का स्पेस कवर करे और लोगों को फीचर्स लक्जरी कारों जैसे मिलें, ऐसे में ये कार कई लोगों के लिए Toyota Fortuner का अफॉर्डेबल ऑप्शन बन सकती है.
जानें क्या-क्या मिलेगा नई स्कॉर्पियो में

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











