
Mahindra BE 6e: एयरक्रॉफ्ट जैसा केबिन... 682 किमी रेंज! महिंद्रा ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, कीमत है इतनी
AajTak
Mahindra BE 6e को कंपनी ने बेहद ही फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन दिया है. ये कंपनी के नए इलेक्ट्रिक ओनली BE सब-ब्रांड के अन्तर्गत पेश की गई पहली एसयूवी है. इसी नाम 'BE' के साथ भविष्य में कुछ अन्य मॉडल भी पेश किए जाएंगे. इसका केबिन एयरक्रॉफ्ट से प्रेरित नज़र आता है.
Mahindra BE 6e Electric SUV Price & Features: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नई Mahindra BE 6e और XEV 9e को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. नई BE 6e एसयूवी को कंपनी ने 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में पेश किया है.
इस नई एसयूवी को कंपनी ने बेहद ही फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन दिया है. ये कंपनी के नए इलेक्ट्रिक ओनली BE सब-ब्रांड के अन्तर्गत पेश की गई पहली एसयूवी है. इसी नाम 'BE' के साथ भविष्य में कुछ अन्य मॉडल भी पेश किए जाएंगे. फिलहाल कंपनी ने केवल इसके बेस वेरिएंट की कीमतों का ही खुलासा किया है, आने वाले समय में इसके अन्य सभी वेरिएंट्स की कीमतों का भी ऐलान किया जाएगा.
कैसी है नई Mahindra BE 6e
लुक और डिज़ाइन की बात करें तो सबसे ख़ास बात ये है कि ये काफी हद तक अपने कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलती जुलती है. वास्तव में ये एक कूपे स्टाइल SUV है. कॉन्सेप्ट से अलग इसमें केवल पारंपरिक विंग मिरर और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल को बदला गया है. इसकी स्टाइलिंग बेहद शार्प है और किनारों पर मोटी ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग दी गई है. इसके अलावा व्हील आर्च बाहरी हिस्से के लिए एक अच्छा डुअल-टोन फ़िनिश देते हैं
इसमें इल्युमिनेटेड लोगो के साथ नया C-शेप एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट दिया गया है. दो हिस्सों में बंटा हुआ स्प्लिट स्पॉयर, पूरी चौड़ाई के साथ रैपराउंड LED टेल-लाइट्स इसके रियर प्रोफाइल को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. पिछले हिस्से में कूपे स्टाइल रूफ लाइन इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है.
एसयूवी की साइज:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











