
Mahindra के इन SUV's पर टूट पड़े लोग! अब भी लगभग 2.60 लाख गाड़ियों की डिलीवरी का इंतज़ार
AajTak
Mahindra Scorpio-N के साथ कंपनी ने Scorpio Classic को भी पेश किया था. बाजार में इन दोनों एसयूवी को खूब पसंद किया जा रहा है। कंपनी के पास स्कॉर्पियो रेंज के तकरीबन 1,30,000 यूनिट्स के ऑर्डर पेंडिंग हैं.
महिंद्रा की पहचान देश में एक लीडिंग स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) निर्माता के तौर पर है, कंपनी इस सेग्मेंट में कई वाहनों की बिक्री करती है. बीते महीनों महिंद्रा ने बाजार में अपनी नई Scorpio-N से लेकर XUV700 जैसे कई नए मॉडलों को लॉन्च किया था. एडवांस फीचर्स और मसक्युलर लुक से सजी इन नई SUV गाड़ियों के बाजार में आने के बाद ग्राहकों ने इनमें काफी दिलचस्पी दिखाई है. कंपनी के एसयूवी कारों की बुकिंग का आलम ये है कि, तकरीबन 2.60 लाख से ज्यादा वाहनों का ऑर्डर कंपनी के पास पेंडिंग है, जिनकी डिलीवरी का इंतज़ार ग्राहक बेसब्री से कर रहे हैं.
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, 1 नवंबर तक महिंद्रा ने कुल 2,60,000 वाहनों की बुकिंग दर्ज की थी. इसमें स्कॉर्पियो-एन, स्कॉर्पियो क्लॉसिक, एक्सयूवी 700, थार, और एक्सयूवी 300 शामिल हैं. हालांकि अलग-अलग मॉडलों के अनुसार बुकिंग का आंकड़ा भिन्न है। सबसे ज्यादा डिमांड महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज की है और रिपोर्ट के मुताबिक इसके 1,30,000 यूनिट्स, एक्सयूवी 700 के लिए 80,000 यूनिट्स, थार के लिए 20,000 यूनिट्स और थार के साथ-साथ बोलेरो के लिए क्रमश: 13,000 यूनिट्स की वेटिंग है। इसके अलावा, कंपनी ने Q2 FY23 के दौरान XUV700 के लिए 11,000 यूनिट्स, थार के लिए 4,900 यूनिट्स, एक्सयूवी 300 के लिए 6,400 यूनिट्स, बोलेरो और बोलेरा नियो के लिए 8,300 यूनिट्स की औसत मासिक बुकिंग दर्ज की है। बीते सितंबर महीने में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा 53,000 गाड़ियों की बुकिंग दर्ज की थी।
कैसी है नई Mahindra Scorpio-N:
स्कॉर्पियो कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक है। दशकों से ये एसयूवी शानदार प्रदर्शन कर रही है, इसी कंपनी ने इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है। कुल चार वेरिएंट (जेड 2, जेड 4, जेड 6 और जेड 8) में आने वाली इस एसयूवी की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होकर 23.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।
Scorpio-N को कंपनी ने दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है, एक वेरिएंट में 2.2 लीटर की क्षमता का डीज़ल इंजन दिया गया है जो कि अलग-अलग पावर आउटपुट के लिए ट्यून किया गया है। ये इंजन 132PS और 175PS की पावर जेनरेट करता है। वहीं दूसरे विकल्प के तौर पर 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन उपलब्ध है, जो कि 203PS की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस हैं।
मिलते हैं ये ख़ास फीचर्स:

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











