
Mahavatar Narsimha को देखने पहुंच रहे सभी समुदाय के लोग, डायरेक्टर बोले...
AajTak
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ना सिर्फ थिएटर्स में धमाल मचा रही है, बल्कि हर धर्म के लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं. फिल्म का बॉक्स ऑफिस रन ऐसे कमाल कर रहा है जिसपर एक बार के लिए यकीन करना मुश्किल है. खुद डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बताया कि सिर्फ हिंदू ही नहीं, मुस्लिम दर्शक भी बड़ी संख्या में ‘महावतार नरसिम्हा’ देखने आ रहे हैं और उन्हें फिल्म पसंद भी आ रही है.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










