
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर आज करें ये 5 महाउपाय, भगवान शिव करेंगे हर इच्छा पूरी
AajTak
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का महापर्व आज मनाया जा रहा है. यह दिन शिव भक्तों के लिए बहुत विशेष होता है. मान्यता है कि अगर आप सच्चे मन से इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करते हैं तो आपकी सारी मनोकामना पुरी हो जाती है. महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आती है.
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है. ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का प्रकाश के लिंग के रूप में प्राकट्य हुआ था. इस शुभ तिथि पर महादेव के संग देवी पार्वती का विवाह हुआ था. इसी कारण महाशिवरात्रि का पर्व अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है. शिव जी की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन उपाय करने से विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है. साथ ही साधक की सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं.
महाशिवरात्रि के उपाय
1. अगर आपकी नौकरी में किसी तरह की परेशानी चल रही है या फिर आप अपने बिज़नेस को लेकर चिंतित हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का व्रत रखें और जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. साथ ही, आपको शिवलिंग पर अनार का फूल भी चढ़ाना चाहिए.
2. यदि आप जीवन में आर्थिक उन्नति प्राप्त करना चाहते हैं तो, चांदी के लोटे में जल लेकर शिवलिंग का अभिषेक करें. अभिषेक करते वक्त “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ पार्वतीपतये नमः” का 108 बार जाप करें.
3. धन में वृद्धि के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं. साथ ही, आप लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए शहद और घी से शिवलिंग का अभिषेक भी कर सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











