
Maharastra: कुश्ती सीखने आई थी छात्रा, कोच ने की छेड़छाड़… पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने किया अरेस्ट
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. यहां कुश्ती क्लास के कोच ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की है. कुश्ती कोच पर छेड़छाड़ ओर पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के अकोला में एक निजी कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कुश्ती सीखने आई 15 साल की लड़की के साथ कुश्ती कोच ने छेड़छाड़ की. इस संबंध में पुराने शहर पुलिस ने बाल संरक्षण अधिनियम के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है.
साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए अकोला पुलिस ने कुश्ती कोच को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, नाबालिग छात्रा अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाई है. पीड़िता 9 मई से लापता थी, जिसकी शिकायत परिजनों ने पुराना शहर पुलिस थाने में दी थी. पुलिस ने इसकी जानकारी महिला और बाल कल्याण समिति को दी.
यह भी पढ़ें- मुंबई: महिला ने कुल्हाड़ी से काटकर की अपने पति की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
कोच ने की जबरदस्ती की कोशिश
इसके साथ ही पीड़िता की तलाश कर रह पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक लड़की को ढूंढ लिया. पीड़िता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पर यात्रा के दौरान कोच ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. लड़की के प्राथमिक बयान के बाद वह जहां कुश्ती की ट्रेनिंग के लिए जा रही थी, वहां के कुश्ती 'कोच' जयशंकर धुर्वे को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के संदेह में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. लड़की के बारे में पता होने पर भी कोच ने जानकारी छिपाई थी. पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की पर कब से अत्याचार शुरू है इसकी भी जांच की जाएगी.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










