
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी, देखिए ये वीडियो
AajTak
महाराष्ट्र की सियासत में गजब का दौर चल रहा है. महाराष्ट्र के राज्यपाल ने DGP को चिट्ठी लिखी है जिसमे 47 MLA के परिवारवालों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं. महाराष्ट्र में सियासी घमसान के बीच संजय राउत ने बागी विधायकों को जिंदा लाश बताया है. उद्धव ठाकरे का समर्थन कर रहे विधायकों को शिंदे गुट आयोग्य घोषित करने की मांग करेगा. इसके लिए कानूनी रणनीती की तैयारी हो रही है. इस वीडियो में देखें महाराष्ट्र के राज्यपाल ने डीजीपी को क्या निर्देश दिए हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










