
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, 32 मंत्री ले सकते हैं शपथ... होम मिनिस्ट्री किसे मिलेगी?
AajTak
महाराष्ट्र में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. राज्य में होने जा रहा मंत्रिमंडल विस्तार इसलिए भी अहम है, क्योंकि महाराष्ट्र में राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होने वाला है.
भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज (15 दिसंबर) होने जा रहा है. इसमें नए मंत्री नागपुर में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे. इस बीच एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने न्यूज एजेंसी को बताया है कि 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है.
राज्य में होने जा रहा मंत्रिमंडल विस्तार इसलिए भी अहम है, क्योंकि महाराष्ट्र में राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर यानी कल से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होने वाला है.
CM सहित 43 मंत्रियों की लिमिट
बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाल ही में (13 दिसंबर) राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की थी. सूत्रों का कहना है कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की संभावना है. इसके बाद शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं.
गृह मंत्रालय को लेकर भी दावेदारी
महाराष्ट्र में सरकार गठन से पहले कई उतार-चढ़ाव देखे जा चुके हैं. शिवसेना कई मौकों पर शिंदे को उनके कद के अनुरूप पद दिए जाने की बात कह चुकी है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने गृह मंत्रालय मांगा था, जिस पर भाजपा सहमत नहीं हुई.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







