
Maharashtra Board Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड ने तय किया मार्किंग फॉर्मूला, सभी स्टूडेंट्स होंगे पास
AajTak
Maharashtra Board Result 2021: इंटरमीडिएट छात्रों के नंबरों की गणना 30-30-40 के फॉर्मूले पर की जाएगी. कक्षा 10वीं के 5 विषयों में टॉप 3 विषयों के नंबरों का 30 प्रतिशत वेटेज, कक्षा 11वीं के फाइनल एग्जाम के नंबरों का 30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं के प्री-बोर्ड या इंटरनल एग्जाम के नंबरों का 40 प्रतिशत वेटेज जोड़कर कुल 100 में से नंबर दिए जाएंगे.
Maharashtra Board Result 2021: महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा में रजिस्टर्ड 14 लाख से अधिक छात्रों के लिए रिजल्ट का मार्किंग फॉर्मूला जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स के नंबरों की गणना CBSE द्वारा अपनाए गए तीन साल के मार्किंग फॉर्मूले के आधार पर की जाएगी और रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है. राज्य शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इसकी जानकारी साझा की है. 📢Imp announcement: After several rounds of consultations with various stakeholders, we have finalised the assessment mode & the policy for tabulation of marks for Std.12th HSC board students. Given the pandemic situation, state board is permitted to pass all students #HSCExam pic.twitter.com/zt45CodRKyMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












