
Maharashtra 10th-12th Board Exam 2022: स्थगित हो सकते हैं बोर्ड एग्जाम! कोरोना के चलते जल्द फैसला संभव
AajTak
Maharashtra 10th, 12th Board Exam 2022 Update: महाराष्ट्र में बेकाबू हो रहे कोरोना को देखते हुए संभव है कि बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जाए. रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड जल्द एक समीक्षा बैठक आयोजित करेगा ताकि यह तय किया जा सके कि बोर्ड परीक्षाएं समय पर आयोजित की जा सकेंगी या नहीं.
Maharashtra 10th, 12th Board Exam 2022, Omicron Covid19: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन MSBSHSE इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर चुका है. जारी शेड्यूल के अनुसार, Maharashtra SSC, HSC Exam 2022 इस वर्ष फरवरी माह में आयोजित किए जाने हैं. राज्य में बेकाबू हो रहे कोरोना को देखते हुए यह संभव है कि बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जाए. रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड जल्द एक समीक्षा बैठक आयोजित करेगा ताकि यह तय किया जा सके कि बोर्ड परीक्षाएं समय पर आयोजित की जा सकेंगी अथवा नहीं. स्कूल शिक्षा मंत्रालय जल्द ही कोई आधिकारिक घोषणा कर सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












