
Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने फिर साधा निशाना, "मैं एकनाथ शिंदे और उनका समर्थन करने वालों के इरादों को धूल चटा दूंगा..."
AajTak
उद्धव ठाकरे ने शिवसेना विधायक राजन साल्वी के लिए एक पत्र जारी किया था. इस पत्र में उन्होंने साल्वी को शिवसेना के प्रति वफादार रहने के लिए धन्यवाद दिया है. उद्धव ने कहा कि आपने एकनाथ शिंदे के चलते खामियाजा उठाया है.
Maharashtra Politics: मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवा चुके शिनसेना प्रमुख उद्धव (Uddhav Thackeray) ठाकरे के तेवर अभी भी तल्ख हैं. उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर फिर निशाना साधा है. उद्धव ने कहा है कि वो एकनाथ शिंदे के इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे और उन्हें धूल चटा देंगे.
दरअसल, उद्धव ठाकरे ने शिवसेना विधायक राजन साल्वी के लिए एक पत्र जारी किया था. इस पत्र में उन्होंने साल्वी को शिवसेना के प्रति वफादार रहने के लिए धन्यवाद दिया है. ठाकरे ने कहा कि "मैं आप जैसे वफादार के समर्थन से वादा करता हूं कि मैं एकनाथ शिंदे और उनके समर्थन करने वालों के इरादों को धूल चटा दूंगा."
शिवसेना प्रमुख ने 6 जुलाई को विधायक राजन साल्वी को ये पत्र लिखा था. उन्होंने मुश्किल समय में वफादार रहने के लिए साल्वी की पीठ थपथपाई. उद्धव ने कहा कि आपने एकनाथ शिंदे के चलते खामियाजा उठाया है. उनकी बनाई नाजायज सरकार से भीख नहीं मांगी और न ही अयोग्यता की आशंका जताई. आप जैसे वफादार शिवसैनिकों के समर्थन से एकनाथ शिंदे और उनके समर्थकों की मंशा को विफल कर दिया जाएगा.
शिंदे खेमे के राहुल नार्वेकर बने विधानसभा स्पीकर, MVA का हर दांव फेल
द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी. शिवसेना बिना किसी दबाव के मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर रही है. उनके इस फैसले के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









