
Maharahstra-Jharkhand Elections: महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? नागपुर में वोट डालने पहुंचे मोहन भागवत और भैयाजी जोशी
AajTak
महाराष्ट्र में बुधवार को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. राज्य के कई दिग्गज नेताओं, जैसे शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस, की प्रतिष्ठा दांव पर है. दूसरी तरफ, झारखंड की जनता भी दूसरे चरण में मतदान के लिए तैयार है. यहां मुकाबला सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक और एनडीए के बीच है.
महाराष्ट्र में बुधवार को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. राज्य के कई दिग्गज नेताओं, जैसे शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस, की प्रतिष्ठा दांव पर है. दूसरी तरफ, झारखंड की जनता भी दूसरे चरण में मतदान के लिए तैयार है. यहां मुकाबला सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक और एनडीए के बीच है. झारखंड में बुधवार को कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान होगा. झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण है. चुनाव नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










