
Mahant Narendra Giri: तीन टुकड़ों में कटी रस्सी, चलता पंखा! वीडियो पर उठे कई सवाल
AajTak
महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है. महंत की मौत के बाद उनके कमरे का जो पहला वीडियो आया है उसने रहस्य को और उलझा दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे के कोने कोने में सबूतों की तलाशी की जा रही है. पंखे से एक पीले रंग की नायलोन की रस्सी भी साफ दिख रही है. इसके अलावा टेबल पर भी एक रस्सी दिखाई पड़ रही है. टेबल पर पानी के जग और गिलास के साथ साथ मठ का एक लेटरहैड भी दिखाई पड़ रहा है. हालांकि इस पर कुछ लिखा नहीं है. पुलिस की जांच में मदद कर रहा एक साधु भी है जो पुलिस को कुछ बता रहा है. टेबल पर एक कैंची भी है जिससे पंखे से लटके महंत की रस्सी को काटा गया था. देखें ये वीडियो.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











