
Mahalaxmi Vrat 2025: कब से शुरू हो रहे महालक्ष्मी व्रत? जानें तिथि, पूजन विधि और मुहूर्त
AajTak
Mahalaxmi Vrat 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत 31 अगस्त से शुरू होंगे और इसका समापन 14 सितंबर को होगा. महालक्ष्मी व्रत में देवी लक्ष्मी की उपासना से धनधान्य की प्राप्ति होगी और जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.
Mahalaxmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र व्रत है जो धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. यह व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होता है और इसका समापन अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है. आइए जानते हैं कि इस बार महालक्ष्मी व्रत कब से शुरू होने जा रहे हैं और इन पवित्र दिनों में कैसे मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है.
2025 में कब है महालक्ष्मी व्रत?
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 30 अगस्त को रात 10 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 01 सितंबर को रात 12 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा. ऐसे में इस साल महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ 31 से होगा और इसका समापन 14 सितंबर को होगा.
क्या है महालक्ष्मी व्रत का महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है. जीवन की सारी कठिनाइयां दूर होती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से धनधान्य की प्राप्ति होती है. इससे धन-वैभव में वृद्धि होती है. मान्यता है कि जिस घर में महिलाएं यह व्रत करती है, वहां सदैव पारिवारिक शांति और खुशहाली बनी रहती है. यह व्रत 16 दिन तक चलता है. इस दौरान अनाज का सेवन नहीं किया जाता है. इस व्रत को फलाहार करना ही उत्तम माना जाता है.
महालक्ष्मी व्रत पूजन विधि

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











