Mahalakshmi Rajyog 2026: साल 2026 में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग! बनेगी मंगल-चंद्र की युति, पलटेगी इन राशियों की किस्मत
AajTak
Mahalakshmi Rajyog 2026: महालक्ष्मी राजयोग के बनते ही साल 2026 की शुरुआत कई राशियों के लिए सौभाग्य का द्वार खोलने वाली साबित होगी. मकर राशि में मंगल-चंद्र की युति से बन रहा यह दुर्लभ योग धन, करियर और नए अवसरों की बारिश कर सकता है.
Mahalakshmi Rajyog 2026: कुछ की वक्त में नए साल का आगाज हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, यह नया साल बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इसकी शुरुआत में 18 जनवरी को मंगल-चंद्र की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा. दरअसल, मंगल 16 जनवरी 2026 को मकर राशि में चले जाएंगे और 18 जनवरी को चंद्रमा भी इसी राशि में चले जाएंगे. इससे मकर राशि में महालक्ष्मी राजयोग बनेगा.
ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही दुर्लभ राजयोग माना जाता है. जिसकी कुंडली में इस योग का निर्माण होता है, उस जातक को धन, सौभाग्य, आत्मविश्वास और सुख-समृद्धि की प्राप्त होती है. मंगल जब भी अपनी उच्च राशि मकर में जाते हैं तो अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती है. तो चलिए जानते हैं कि महालक्ष्मी राजयोग से किन राशियों को फायदा होगा.
मेष
इस राजयोग का सबसे गहरा असर मेष राशि वालों पर देखने को मिलेगा. महालक्ष्मी राजयोग से रुकी हुई कमाई के रास्ते खुलेंगे. आय में निरंतरता आएगी. आर्थिक सहायता मिलने के संकेत बन रहे हैं. प्रॉपर्टी, सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट से बड़ा लाभ मिल सकता है. वित्तीय सुरक्षा बढ़ने से आत्मविश्वास भी मजबूत होगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी.
तुला
तुला राशि वालों को महालक्ष्मी राजयोग करियर को मजबूती दिलाएगा. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जो भविष्य में प्रमोशन दिला सकती हैं. बिजनेस वालों के लिए यह समय बेहद फायदेमंद रहेगा. नया कॉन्ट्रैक्ट, बड़े क्लाइंट या अचानक मुनाफे के योग बनेंगे. किसी अधूरे प्लान में भी सफलता के संकेत हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











