
Magh Purnima 2026 Rashifal: माघ पूर्णिमा से इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क, अगले 1 महीने हो सकती है धन हानि
AajTak
Magh Purnima 2026 Rashifal: ज्योतिषियों के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर इस बार कई राशियों को विशेष सावधान रहने की सलाह दी जा रही है. इस दिन भावनात्मक अस्थिरता, आर्थिक और करियर से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं.
Magh Purnima 2026 Rashifal: इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी, रविवार को पड़ रही है. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला से परिपूर्ण होता है. ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं से जोड़ा जाता है, इसलिए माघ पूर्णिमा पर लोगों के मन में अस्थिरता, बेचैनी या भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. इस दौरान सोच-समझकर बोलना और फैसले लेना जरूरी होता है. खास तौर पर 4 राशियों के जातकों को इस दिन ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आर्थिक, करियर और सेहत से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
वृषभ राशि
माघ पूर्णिमा पर वृषभ राशि वालों को आर्थिक स्थिति परेशान कर सकती है. मन अस्थिर रह सकता है. इस दिन भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. पैसों से जुड़ा कोई भी रिस्क लेने से बचें. अपने काम की बातें हर किसी से शेयर न करें. ऐसे में खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखें. ज्यादा भावुक होने से शारीरिक थकान या तनाव बढ़ सकता है. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है. पार्टनरशिप या दोस्ती में काम करने से पहले सामने वाले को ठीक से समझना जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए माघ पूर्णिमा का असर इस राशि पर सबसे ज्यादा रहेगा. इस दिन गुस्से पर काबू रखना बहुत जरूरी है. किसी से भी बहस से बचें और शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. दूसरों की बातों को दिल पर न लें. खुद के विकास पर ध्यान दें. आत्मविश्वास बनाए रखें. इस समय निवेश या पैसों से जुड़े बड़े जोखिम लेने से दूरी बनाकर रखें. निवेश या लेन-देन से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहें. मन को शांत रखने के लिए ध्यान या पूजा का सहारा लें.
सिंह राशि

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












