
Magh Purnima 2026: कल या परसों, कब है माघ पूर्णिमा? जानें स्नान-दान की सही तिथि और शुभ मुहूर्त
AajTak
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा की तिथि इस बार 1 फरवरी की सुबह 5 बजकर 52 मिनट से लेकर 2 फरवरी की सुबह 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी. तो ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि माघ पूर्णिमा 1 फरवरी मनाई जाएगी तो कुछ लोग 2 फरवरी को पूर्णिमा का व्रत रखेंगे. आइए जानते हैं इस पर्व की सही तिथि.
Magh Purnima 2026: हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है. इस दिन स्नान, दान और श्रीहरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों, खासकर गंगा, यमुना, सरस्वती में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसी दिन कल्पवास का समापन भी होता है. हालांकि, इस व्रत को लेकर लोगों में बहुत ही ज्यादा कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. कोई 1 फरवरी तो कोई 2 फरवरी को माघ पूर्णिमा बता रहा है. ऐसे में लोगों को पूर्णिमा स्नान-दान की सही तिथि की भी जानकारी नहीं है. तो आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा का स्नान-दान कब किया जाएगा.
माघ पूर्णिमा कब है? (Magh Purnima 2026 Date)
पंचांग के मुताबिक, माघ पूर्णिमा की तिथि 1 फरवरी को सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 2 फरवरी की सुबह 3 बजकर 38 मिनट पर होगा. ऐसे में माघ पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान दोनों ही 1 फरवरी यानी कल ही किया जाएगा.
माघ पूर्णिमा 2026 स्नान-दान का मुहूर्त (Magh Purnima 2026 Snan-Daan Muhurat)
ज्योतिषियों के अनुसार, पूर्णिमा का स्नान और दान दोनों ही ब्रह्म मुहूर्त में किए जाते हैं. तो ऐसे में कल माघ पूर्णिमा के स्नान-दान का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक किया जाएगा. इसी दौरान स्नान दान करने से शुभ फलों और इच्छापूर्ति की प्राप्ति होगी.
माघ पूर्णिमा की पूजा विधि (Magh Purnima 2026 Pujan Vidhi)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












