
Madhya Pradesh: मुहर्रम के जुलूस में लगे 'सर तन से जुदा' के नारे, पुलिस भी थी मौजूद
AajTak
MP News: मध्यप्रदेश के खंडवा में बुधवार रात में निकले मोहर्रम के जुलूस के दौरान 'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा...' जैसे नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस अब इस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और पहचान के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रही है.
मध्यप्रदेश के खंडवा में मुहर्रम जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे लगाने का मामला सामने आया है. बुधवार रात ताजियों को विसर्जन करने के लिए ले जाते समय का यह वाकया है. अब इस नारेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोग 'सर तन से जुदा..' नारे लगा रहे हैं. भीड़ में बुजुर्ग और युवा भी शामिल थे. अब पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और पहचान के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही है. बताया जा रहा है कि खंडवा शहर के जलेबी चौक इलाके का यह वीडियो है. देर रात जब ताजियों का चल समारोह विसर्जन के लिए जा रहा था, उसी दौरान जलेबी चौक के पास कुछ युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि युवाओं की टोली नारेबाजी में कहती नजर आ रही है- 'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा...'
यही नहीं, वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जिस वक्त नारेबाजी हो रही है, वहां पुलिस भी मौजूद है. बावजूद इसके किसी ने नारेबाजी कर रहे युवाओं को रोकने की कोशिश नहीं की. उसी दौरान किसी ने या वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
इस मामले को लेकर खंडवा नगर पुलिस अधीक्षक पूनम चंद यादव ने बताया कि एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है. जिसकी हम जांच कर रहे हैं. वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










