
MacBook Air M4 पर बंपर ऑफर, मिल रहा है 18 हजार का डिस्काउंट
AajTak
MacBook Air M4 Discount: नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो MacBook Air M4 पर मिल रहे ऑफर को एक्सप्लोर कर सकते हैं. ये लैपटॉप दमदार प्रोसेसर के साथ आता है. इस पर आप कई हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. डिवाइस M4 प्रोसेसर और 18 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Apple MacBook खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस वक्त अच्छा मौका है. MacBook Air M4 पर बेहतरीन डील मिल रही है. आप इस डिवाइस पर 18 हजार रुपये तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. ये ऑफर फ्लिपकार्ट या ऐमेजॉन पर नहीं मिल रहा है. MacBook Air M4 ब्रांड का दमदार लैपटॉप है.
विजय सेल्स से आप इस डिवाइस को डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे. अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये अच्छा ऑप्शन है. सभी ऑफर्स के बाद आप इस डिवाइस पर बड़ी बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं Apple MacBook Air M4 पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Apple MacBook Air M4 को कंपनी ने 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ये कीमत लैपटॉप के 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. विजय सेल्स पर ये लैपटॉप 8 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्ट है. इसके ऊपर आपको बैंक ऑफर भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Flipkart से खरीदा iPhone 16, बॉक्स खोलते ही उड़े होश, देखिए अंदर क्या निकला?
लैपटॉप पर 10 हजार रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है. ये ऑफर ICICI बैंक और SBI कार्ड पर मिल रहा है. दोनों ऑफर्स का फायदा उठाकर आप 18 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. सभी डिस्काउंट के बाद ये लैपटॉप 81,900 रुपये में मिलेगा.
MacBook Air M4 के नाम से साफ है कि इसमें M4 प्रोसेसर मिलता है. पिछले वर्जन के मुकाबले ये ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है. लैपटॉप में 13.6-inch का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलता है. इसमें बड़ा अपग्रेड प्रोसेसर के मामले में है. लैपटॉप में 10-Core CPU मिलेगा, जो तेजी से काम करने में मददगार होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











