
LuLu मॉल में नमाज का वीडियो बनाकर वायरल करना कोई साजिश या इत्तेफाक? जानिए क्या बोली पुलिस
AajTak
Lulu Mall Controversy: लखनऊ के लुलु मॉल में बिना अनुमति के नमाज पढ़े जाने के मामले में अब तक पुलिस पांच लोगों को अरेस्ट कर चुकी है. इसके बावजूद पुलिस यह नहीं पता लगा सकी है कि नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल करने को लेकर कोई साजिश थी या महज एक इत्तेफाक. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. लेकिन इस कार्रवाई के बावजूद पुलिस मॉल में नमाज पढ़ने की न तो ठोस वजह तलाश पाई है और न ही नमाज का वीडियो वायरल करने वालों की पहचान कर सकी है. पुलिस के लिए कुछ सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब तलाशे जाने हैं.
दरअसल, लुलु मॉल में बिना इजाजत नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने बीते मंगलवार लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से 4 युवकों को गिरफ्तार किया था. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दावा किया कि नमाज पढ़ने वालों में लुकमान, रेहान, नोमान और मोहम्मद आतिफ शामिल थे. इस मामले में शनिवार को पांचवें आरोपी आदिल को भी सआदतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
अब तक की तफ्तीश में पता चला है कि नमाज पढ़ने वाले यह लड़के दोपहर 2:30 बजे लुलु मॉल में पहुंचे थे, जहां पर पहले ग्राउंड फ्लोर और फिर दूसरे फ्लोर पर जाकर नमाज पढ़ी थी. वायरल वीडियो में जिसने नमाज की इमामत की, जो बाकी लड़कों से आगे खड़ा होकर नमाज पढ़ रहा था, वह मोहम्मद लुकमान था.
पांचवें आरोपी आदिल को गिरफ्तार करने में बाइक बनी सहारा
लखनऊ पुलिस ने जब CCTV खंगालने शुरू किए तो पता चला कि नमाज में शामिल एक लड़का मॉल में एक अन्य लड़के से गले मिला था. गले मिलने वाले लड़के को CCTV से ट्रेस किया गया तो पता चला कि वह बाइक से मॉल घूमने आया था. रजिस्ट्रेशन नंबर के सहारे बाइक के मालिक की तलाश की तो पता चला कि गाड़ी कई साल पहले कई लोगों को बेची जा चुकी है. जब सभी मालिकों से पूछताछ की गई, तब लखनऊ पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया.
इन पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद लखनऊ पुलिस यह नहीं जान पाई है कि मॉल में नमाज किसी साजिश के तहत पढ़ी गई थी या एक साथ सभी का नमाज पढ़ना एक इत्तेफाक था. जांच से जुड़े एक अफसर का कहना है कि अब तक गिरफ्तार सभी आरोपी मॉल घूमने गए थे और सिर्फ नमाज का वक्त हो जाने के चलते नमाज पढ़ने लगे थे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








