
Ludhiana: 16 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, बोली- जिस दुकान में काम करती हूं, वहां लोगों ने किया रेप
ABP News
लुधियाना में एक 16 साल की लड़की ने अस्पताल में बच्चे को जन्म जिया है. जब लड़की की मां ने पूछा तो लड़की ने बताया कि वह जिस दुकान में काम करती है, वहां दुकानदार और उसके दोस्त ने कई बार उसका रेप किया.
Ludhiana Rape News: पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 16 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है. कमर में दर्द की शिकायत के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने नाबालिग के परिवारवालों को बताया कि लड़की मां बनने वाली है.
बच्चे को जन्म देने के बाद जब नाबालिग की मां ने उससे बच्चे के बारे में पूछा कि यह किसका है तो उसने अपनी मां को बताया कि एक दुकानदार और उसके दोस्त ने मेरे साथ बलात्कार किया है. बेटी की बात सुनकर मां को सदमा लग गया और मामला पुलिस में पहुंच गया.
नाबालिग की मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च 2026 को उसकी बेटी की पीठ में दर्द होने लगा था. जब उसकी हालत बिगड़ गई तो वे उसे जोधेवाल बस्ती के जैन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दर्द की दवा दी. शाम को दर्द बढ़ने पर लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के बारे में पता चलने पर वे भी हैरान रह गए.













