
Lucky Sign On Palm: हथेली पर ये साइन है आदमी के अमीर होने की निशानी, जानें क्या आप भी हैं लकी
AajTak
हथेली पर कई रेखाएं एक-दूसरे को काटते हुए हैशटैग '#' जैसा निशान बनाती हैं. चाइनीज पामिस्ट्री में ऐसे निशान '井' को गुडलक या शुभता का प्रतीक समझा जाता है. ऐसा कहते हैं कि जिन लोगों की हथेली पर ये निशान होता है वो करियर में खूब तरक्की करते हैं.
Lucky Sign On Palm: आपने हथेली पर एक-दूसरे को काटती अनगिनत रेखाएं देखी होंगी. कई बार ये रेखाएं एक-दूसरे को काटते हुए हैशटैग (#) जैसा निशान बनाती हैं. चाइनीज पामिस्ट्री में ऐसे निशान '井' को गुडलक या शुभता का प्रतीक समझा जाता है. ऐसा कहते हैं कि जिन लोगों की हथेली पर ये निशान होता है, वो करियर में खूब तरक्की करते हैं. ऐसे भाग्यशाली लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है. फिर चाहे ये निशान हथेली के किसी भी हिस्से पर ही क्यों न बनता हो. आइए आज आपको इस लकी साइन के बारे में विस्तार से बताते हैं.
कब अच्छे परिणाम देता है ये निशान? हस्तरेखा शास्त्र के विशेषज्ञों की मानें तो यदि '#' या '井' का निशान हृदय रेखा पर हो तो ऐसे लोगों का करियर बहुत अच्छा होता है. इन लोगों की लीडरशिप क्वालिटी बेहतरीन होती है. यदि ये निशान हृदय रेखा और भाग्य रेखा के बीच में हो तो ऐसे लोग कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. यदि यह निशान हथेली के गुरु पर्वत (तर्जनी अंगुली के नीचे) पर बने तो इंसान के पास रुपये-पैसे की कोई कमी नहीं रहती है.
अगर यह निशान हथेली के बुध पर्वत (कनिष्ठा अंगुली के नीचे) बने तो ऐसे लोगों को समाज में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त होता है. इनकी पद-प्रतिष्ठा का स्तर हमेशा ऊंचा रहता है. हथेली के शनि पर्वत (मध्यमा अंगुली के नीचे) पर ऐसा निशान इंसान के उच्च अधिकारी बनने का संकेत देता है.
अंगुलियों पर '#' के निशान का क्या है मतलब?
तर्जनी अंगुली (इंडेक्स फिंगर)- यदि हाथ की तर्जनी अंगुली पर '#' या '井' का निशान बने तो ऐसे लोगों के सरकारी संस्थाओं में कार्यरत रहने की संभावनाएं अधिक रहती हैं. करियर के मोर्चे पर ये लोग खूब तरक्की करते हैं.
मध्यमा अंगुली (मिडिल फिंगर)- मध्यमा अंगुली पर ऐसा चिह्न धन की निशानी होता है. ये लोग भी करियर में बहुत आगे रहते हैं. इन्हें हमेशा भाग्य का साथ मिलता है और ये एक बेहतरीन जीवन का आनंद लेते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











