
Lucknow Super Giants, IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को गिफ्ट किया पहला बैट
AajTak
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और मेंटर गौतम गंभीर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पहला बल्ला भेंट किया.
इंडियन प्रीमियर लीग की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी टीम की ओर से पहला बल्ला गिफ्ट के तौर पर दिया है. इस मौके पर लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर और मालिक संजीव गोयनका राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और उन्हें पहला बल्ला गिफ्ट किया. पहली बार उत्तर प्रदेश के किसी शहर को इंडियन प्रीमियर लीग में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. The first bat of the #LucknowSuperGiants presented to the Honorable Chief Minister, @myogiadityanath. Grateful to receive his support! 🏏 pic.twitter.com/SDmRLMa7Sw

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












