
Lucknow Murder Case: ऑनलाइन गेम की लत, रोक-टोक या गैर मर्द की घर में एंट्री, कैसे कातिल बना नाबालिग बेटा!
AajTak
वो घर में हो या घर के बाहर उसका मोबाइल और इंटरनेट ही उसका असली हमराह होता है. उसे किसी का रोकना टोकना पसंद नहीं, उसे आजादी प्यारी है. वो जिंदगी को अपने अंदाज में जीना चाहता है और इसी चाहत ने उस लड़के को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
वो महज़ 16 साल का लड़का है. वो 10वीं क्लास का छात्र है. उसे ऑनलाइन गेम खेलना बेहद पसंद है. इंटरनेट पर वक्त बिताना उसका शगल बन चुका है. इंस्टाग्राम उसकी जिंदगी का खास हिस्सा है. वो घर में हो या घर के बाहर उसका मोबाइल और इंटरनेट ही उसका असली हमराह होता है. उसे किसी का रोकना टोकना पसंद नहीं, उसे आजादी प्यारी है. वो जिंदगी को अपने अंदाज में जीना चाहता है और इसी चाहत ने उस लड़के को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. उसे एक कातिल बना दिया. कातिल भी किसी ओर का नहीं बल्कि उस औरत का जिसने उसे 9 माह तक पेट में रखा और पैदा होने के बाद उसकी परवरिश की.
7 जून, मंगलवार की रात 9 बजे लखनऊ के पीजीआई पुलिस स्टेशन में फोन की घंटी बजती है. सामने से एक शख्स बताता है की वृदांवन कॉलोनी के एक घर में एक लाश पड़ी है. किसी बिजली मैकेनिक ने घर में रहने वाली 40 साल की साधना का क़त्ल कर दिया है. फ़ोन करने वाले ने ये भी बताया कि वो साधना का भाई है और साधना के पति भारतीय सेना में जेसीओ हैं. और इस वक्त आसनसोल में पोस्टेड हैं. सूचना मिलते ही फ़ौरन पुलिस की टीम वृंदावन कॉलोनी की तरफ निकल पड़ती है.
घर में तेज़ बदबू और लाश की पहेली पुलिस वृंदावन कॉलोनी के उस घर में पहुंची, जहां एक लाश पड़ी होने की ख़बर मिली थी. पुलिस की टीम जैसे ही अंदर दाखिल होती है सांस लेना दुश्वार हो जाता है. अंदर तेज़ बदबू थी. घर के अंदर का मंज़र बेहद अजीब था. एक कमरे में बेड पर एक महिला की लाश पड़ी थी. जबकि कमरे के बाहर दो बच्चे थे, एक 16 साल का लड़का और दूसरी 10 साल की उसकी बहन. लाश की हालत देख कर पहली ही नज़र में ये साफ हो गया था कि क़त्ल हुए 3,4 दिन हो चुके हैं. लाश की हालत बेहद ख़राब थी. पुलिस लाश को फ़ौरन अस्पताल भिजवा देती है. अब बारी क़त्ल और लाश की पहेली सुलझाने की थी.
पूछताछ के बाद पुलिस को हुआ बेटे पर शक साधना के अलावा इस घर में बस उसके दो ही बच्चे थे. यानि यही दोनों इकलौते चश्मदीद थे. अब लड़के ने पुलिस को कहानी सुनाते हुए कहा कि सोमवार को एक बिजली वाले अंकल आए थे. मम्मी से उसका झगड़ा हुआ. इसके बाद उसी ने मम्मी को मार दिया. इसके बाद पुलिस ने उस लड़के से कई और सवाल पूछे. आस-प़ड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की. इन तमाम पूछताछ के बाद पुलिस को लड़के की बात पर शक हुआ. शक की कई वजह थी. लड़के के मुताबिक उसकी मां का क़त्ल 24 घंटे पहले हुआ था. जबकि लाश की हालत बता रही थी कि क़त्ल 3-4 दिन पहले हुआ. पड़ोसियों का बयान था कि उन्होंने किसी भी बाहरी शख्स को घर में आते नहीं देखा था.
सामने आया लड़के का पहला झूठ पड़ोसियों से पूछताछ में लड़के का एक और झूठ सामने आया. उसने पड़ोसियों को ये बता रखा था कि मम्मी रविवार को चाचा के घर चली गई. क्योंकि दादी बीमार हैं. जबकि न दादी बीमार थी ना साधना ससुराल गई थी. इसके अलावा पूछताछ के दौरान पुलिस ने नोटिस किया कि घर में मौजूद 10 साल की बच्ची बेहद डरी सहमी है. अब पुलिस ने बच्ची को भरोसे में लिया. फिर उससे प्यार से पूछताछ की. फिर क्या था. बच्ची ने जो बात बताई उसने पुलिस वालों को भी सन्न कर दिया.
बेटे ने कबूल किया मां का मर्डर बहन की बात सुनने के बाद अब लड़के के पास कोई रास्ता नहीं था. इसके बाद उसने पूरी कहानी सुनाई. एक ऐसी कहानी जो शायद दुनिया के हर मां-बाप को परेशान कर दे. 16 साल के उस बेटे ने अपने हाथों से अपनी मां के सिर में गोली मारी थी. सिर्फ इसीलिए क्योंकि उसे मां का टोकना, पढ़ने के लिए कहना, मोबाइल से दूर रहने की हिदायत देना. किसी क़ैद और बंदिश की तरह लगता था जबकि वो आज़ादी चाहता था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







