
Lucknow: नवीन गल्ला मंडी में लगी आग, गैंस सिलेंडर हुए ब्लास्ट, सामने आया Video
AajTak
लखनऊ में सीतपुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में शनिवार-रविवार की रात भीषण आग लग गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन आग किस वजह से लगी? इसकी जानकारी सामने नहीं आई. वहीं, व्यापारियों ने दमकल पर समय पर नहीं आने का आरोप भी लगाया.
UP News: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में शनिवार-रविवार की रात भीषण आग लग गई. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया. मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी खत्म होने की भी बात कही. फिलहाल पता नहीं लग पाया है कि आग लगने का कारण क्या रहा. अग्निकांड में व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है.
बताया गया कि सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी की दुकानों में शनिवार-रविवार की रात आग लगी. वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी व्यापारियों को दी. मौके पर व्यापारियों ने आग की विकरालता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को आग लगने के बारे में जानकारी दी.
देखें वीडियो...
जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. लेकिन आग की चपेट में आईं कई दुकानों में सिलेंडर रखे हुए थे. आग की चपेट में आने पर उनमें ब्लास्ट होना शरू हो गया. इसकी वजह से आग और अधिक विकराल हो गई. फिर किसी तरह फायर टीम ने आग बुझाई.
व्यापारियों ने लगाए आरोप
व्यापारियों का आरोप है कि सूचना देने के आधे घंटे बाद फायर टीम घटनास्थल पर पहुंची थी. जब टीम आग बुझा रही थी तब गाड़ी का पानी खत्म हो गया. जब तक दूसरी गाड़ी आई तब तक आग से और अधिक नुकसान हो गया. इस लापरवाही पर बौखलाए व्यापारियों को अलीगंज एसीपी और थानाध्यक्ष ने किसी तरह शांत कराया. साथ ही आश्वासन दिया कि किसी की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ एक्शन लेंगे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










